पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर आईटीआई के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में क्यूएमएस कार्यशाला में लिया भाग

जालंधर, 18 सितंबर 2026: सेंट सोल्जर आईटीआई, वरियाणा के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में “क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS)” विषय पर आयोजित एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन मैनेजर सोहन सिंह सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्यूएमएस के मूल सिद्धांतों, व्यावहारिक उपयोग तथा औद्योगिक क्षेत्र में इसके महत्व की जानकारी प्रदान करना था। कॉलेज प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह सत्र विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन से विषय से संबंधित कई प्रश्न पूछे और उनके उत्तर प्राप्त किए। ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, मेहनत करने और उद्योग-उन्मुख कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button