
दिल्ली: देश के जाने-माने और चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ को कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है सिविल कोर्ट में हुई एक अहम सुनवाई के दौरान अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है कोर्ट के इस फैसले के बाद अब 25 जून तक खान सर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा
अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश जारी किया सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने खान सर को पहले से मिले अंतरिम संरक्षण की अवधि को अगली तारीख तक के लिए बढ़ा दिया है इसका सीधा और साफ मतलब यह है कि खान सर को फिलहाल पुलिस कार्रवाई या गिरफ्तारी से पूरी राहत मिलती रहेगी और उनका अग्रिम जमानत का दावा मजबूत बना रहेगा इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 जून को तय की गई है कानूनी जानकारों का कहना है कि तब तक खान सर को किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मिली रहेगी इस राहत के बाद खान सर के समर्थकों और उनके छात्रों ने राहत की सांस ली है अब देखना यह होगा कि 25 जून को होने वाली अगली सुनवाई में अदालत इस मामले पर क्या अंतिम फैसला सुनाती है