Sliderदोआबापंजाब

खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण से खेल प्रतिभाओं को निखरने का मिलेगा मौका: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
विधायक रमन अरोड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर पूरी तरह सरगर्म हैं। इसी लड़ी के तहत आज उन्होंने संबंधित अधिकारियो साथ लेकर धनोवली ओर बड़िंग पिंड का दौरा कर खेल मैदानों की स्थिति का जायजा लिया। इस मोके उन्होंने कहा कि गुरुओं-पीरों की पावन धरती पंजाब शुरू से ही खेल के लिए काफी उपजाऊ रही है। जालंधर जिले के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा के बल पर अपने क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा में नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए क्षेत्र के सभी खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण हो जाने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का निखारने का मौका मिलेगा। विधायक ने कहा कि इन खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण हो जाने से जहां मैदान की सुंदरता बढ़ेगी वहीं यहां आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा हो जाने से लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। छोटे बच्चों को भी खेलने में परेशानी नहीं होगी।उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन खेल मैदानों में सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी। रात में खेल आयोजन हो सके इसके लिए पर्याप्त लाइट भी लगाए जाएंगे।
विधायक श्री अरोड़ा ने मोके पर ही अधिकारियों को खेल मैदानों के सौन्द्रीयकरण करने के लिए एक सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में इन खेल मैदानों में वृक्षारोपण सहित सौंदर्यीकरण कार्य की पूरी जानकारी दी जाए जो खेल के मैदान के लिए लाभकारी हो। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद व सहयोग से आगे भी विकास की धारा बहती रहेगी।
इस मौके पर हरजीत मिन्हास हैप्पी, महिंदर सिंह, सुखदेव, कलवंत, कुलविंदर, कुलदीप, विजय, सुनील पाल, पाल, बलबीर सिंह ढिल्लो बिट्टू, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button