Sliderपंजाब

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के निखिल सूद ने फिर से फहराई विजयी पताका

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में दसवीं कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी निखिल सूद ने ‘अंतर्विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता’ के प्रथम चरण में पुरस्कार प्राप्त करके दूसरे चरण में भाग लेने की पात्रता प्राप्त की थी। ‘वेद प्रचार मण्डल (रजि.) लुधियाना’ द्वारा संस्कृति केएमवी स्कूल , जालंधर में आयोजित की गई ‘अंतर्विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता’ के दूसरे चरण में भी निखिल सूद ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। निखिल सूद ने ‘मनुष्य के सच्चे मार्गदर्शक: वेद’ विषय पर शानदार संभाषण-प्रस्तुति के आधार पर पहला पुरस्कार जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। आयोजकों की तरफ से उसे ट्रॉफ़ी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने निखिल सूद के शानदार प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षक श्रीमती ज्योति चावला की भूमिका को भी सराहा। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थी और उसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button