
गाजा में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में बच्चे समेत 2 लोगों की मौत

गाजा : इजराइली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बच्चे समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नासिर अस्पताल के अनुसार यह गोलीबारी खान यूनिस के पूर्व में विस्थापित फलस्तीनियों के लिए बनाए गए तंबुओं पास हुई। इस घटना में 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। अस्पताल ने बताया कि खान यूनिस के दक्षिण में इजराइली गोलीबारी में 69 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों की मौत ‘येलो लाइन’ के फलस्तीनी हिस्से में हुई। यह रेखा गाजा में इजराइली सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों को अलग करती है। विभाजन रेखा के पास रहने वाले फलस्तीनियों को इजराइली गोलीबारी के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अल-अवदा अस्पताल के मुतबिक नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुए इजराइली हमले में 10 लोग घायल हो गए।


