



जालंधर: श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के द्वारा कार्तिक मास की पावन बेला में एकादशी के पावन दिवस पर न्यू लक्ष्मीपुरा में प्रभात फेरी निकाली गई संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, आदर्व शर्मा, गोबिंद शर्मा, विशाल ढल्ल, दीपक शर्मा, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, पंचतत्व से किया राजन शर्मा ने राधे राधे गोबिंद, गोबिंद राधे, अश्विनी सेठी ने जय जय राधा रमण, हरि बोल, विशाल ढल्ल ने नटखट बंसी वाले, गोकुल के राजा, मेरी अंखिया तरस गई, अब तो आजा, का संकीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया ठाकुर जी की पालकी की सेवा वासु नागपाल, समीर जी ने की संकीर्तन में गुरुदेव भगवान् को स्मरण करते हुए वृंदा देवी की लीलाओं का वर्णन भी किया गया संकीर्तन को हरे कृष्ण महामंत्र के द्वारा विश्राम दिया गया रास्ते में भक्तों के द्वारा पुष्पों की वर्षा की गई प्रभातफेरी रतनलाल सिंगला जी के निवास स्थान से आरंभ हो नगर की परिक्रमा कर वहीं पर विश्राम हुई इस शुभ मंगलमय प्रभातफेरी में बॉबी मेहता, दीपक चोपड़ा, आदित्य मग्गो, विपुल सिसोदिया, विक्की, संजय कालिया, आकाश मल्होत्रा, जगन्नाथ प्रभु, निताई दास, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, अविनाश सिंगला, रमेश सिंगला, डॉ अभिनव सिंगला, गगनदीप सिंगला, प्रदीप चोपड़ा, अमीराह सिंगला, माधवी सिंगला, रामकली सिंगला, रोज़ी सिंगला, प्रेम रानी, अनामी चोपड़ा, हेमा, शैली, अद्विका के साथ साथ और भी भक्त वृन्द इस मंगलमय प्रभातफेरी में प्रभु नाम का स्मरण करते हुए झूम रहे थे



