गोराया: गोरायां के समराड़ी नहर के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, कार होशियारपुर निवासी एक बुजुर्ग चला रहे थे। वह अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार कई पलटियां खाते हुए खेत में जा गिरी घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग चालक को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं