

जालंधर: आम आदमी पार्टी की ओर से गौरव पुरी को जालंधर जिले का महासचिव नियुक्त किए जाने पर तरनदीप सिंह सन्नी और राजीव आनंद ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर तरनदीप सिंह सन्नी और राजीव आनंद ने गौरव पुरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गौरव पुरी अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस मौके पर गौरव पुरी ने सम्मानित करने के लिए तरनदीप सिंह सन्नी और राजीव आनंद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ निभाएंगे।



