पटियाला: पंजाब के जिला पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहरीली चीज खाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद चारों को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान विकास बातिश और उनकी 13 साल की बेटी खुशी बातिश की मौत हो जबकि पत्नी तमन्ना बातिश और 11 साल के बेटे कनव बातिश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार सदस्यों को जहरीली चीज खाने के कारण भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है किपरिवार में घरेलू लेन-देन को लेकर कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जहरीली चीज खाने के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी सिटी वन संजीव सिंगला का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।