Sliderपंजाब

चंडीगढ़ बॉर्डर पर राशन सहित पहुंचे किसान, कई रास्ते बंद

चंडीगढ़: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया गया है। यह धरना 7 सितंबर तक चलेगा। किसानों ने मोहाली की तरफ गोल्फ क्लब के पास आई.आई.एस.ई.आर.-जगतपुरा रोड पर धरना लगाया है।इस धरने में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए किसान यहां पहुंचे हैं। किसान अपने साथ राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल और अन्य जरूरी सामान भी लेकर आए हैं। किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर ही खड़ी कर दी हैं।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अब सड़क के एक ही तरफ से हो रही है।

Related Articles

Back to top button