चमोली टनल हादसे में अब तक 7 की मौत

उत्तराखंड : चमोली में हुए सुरंग हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. फंसे लोगों की तलाश जारी है 10 घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और पीपल कोटी में भर्ती कराया गया है एक घायल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा के अनुसार, आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा सुरंग में गले तक पानी भरने, दलदल-गाद और ऑक्सीजन की कमी के कारण रात को ऑपरेशन रोकना पड़ा था उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अलकनंदा नदी पर विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत प्रोजेक्ट लगा रही है हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास निर्माण का ठेका है और इसी प्रोजेक्ट के तहत 3.5 किमी लंबी टनल बनाई जा रही थी 444 मेगावाट के प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है लेकिन सुरंग में 1.8 किमी के अंदर जब हादसा हुआ तब सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था


