गुरदासपुर: जिले के बटाला के थाना सेखवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में मंगलवार देर रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस सनसनीखेज वारदात में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते अपनी सगी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह को गोली मार दी। इसी दौरान उसका दोस्त प्रगट सिंह, जो सेना का जवान बताया जा रहा है, उसे रोकने के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईवारदात को अंजाम देने के बाद मनजोत सिंह अपने घर पहुंचा और रसोई में जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेखवां पुलिस और बटाला के डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे