Sliderअन्य राज्य

जयपुर के कम से कम चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कम से कम चार स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के दस्ते इन स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन स्कूलों के छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है और बम रोधी तथा श्वान दस्तों के साथ पुलिस के दल स्कूलों में पहुंच गए हैं।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, ‘‘चार-पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस इन स्कूलों में पहुंच गई है।” पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और टीम यह ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button