दिल्ली: दिल्ली में जंतर- मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन ने एक बड़ा रुप ले लिया है। CJP के इस प्रदर्शन को छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और नागरिक संगठनों के साथ- साथ कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। दिल्ली में कानून- व्यवस्था को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोर्स को अति संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते आगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 4 मेट्रो स्टेशन जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत अन्य मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया है। बुधवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सरकार को घेरने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कई सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।