Sliderअन्य राज्य

जम्मू-चंडीगढ़ तक बारिश, मनाली-शिमला में बर्फबारी,येलो अलर्ट जारी

जालंधर: उत्तर भारत का मौसम आज बदलते नजारों के साथ लोगों के सामने आया। 23 जनवरी की सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में लगातार बारिश हो रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तेज बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे पर खुशियों की मुस्कान ला दी। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मानी जा रही है, जिससे ठंड और वर्षा दोनों का अनुभव हो रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। IMD ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ मौसम का ठंडा होना वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद भी जगा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 17-18°C और न्यूनतम 6-7°C के आसपास रहेगा।

Related Articles

Back to top button