Sliderराष्ट्रिय

शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने रोहिणी इलाके में सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रोहिणी के विजय विहार इलाके में स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात सहित नकद रकम बरामद की गई है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय शत्रुघ्न के तौर पर हुई है जो दिल्ली के बुध विहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 539 ग्राम चांदी के आभूषण, 18.5 ग्राम सोने के गहने और 9500 रूपये की नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बीती छह जुलाई को विजय विहार थाने में सेंधमारी के संबंध में सूचना मिली थी जिसके बाद बीएनएस की संबंधित धारा तहत प्राथमिकी दर्ज की गई

Related Articles

Back to top button