Sliderपंजाब

फगवाड़ा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

जालंधर: लुटेरों ने सरेआम वारदात करके कुछ ही सेकेंड में जहां लूट की वारदात को अंजाम दिया। माहिलपुर के सबसे व्यस्त फगवाड़ा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास मनी चेंजर की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार शाम करीब 7 बजे दो नकाबपोश लुटेरे दुकान के अंदर घुसे और महज 52 सेकेंड में 4.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कहा पंजाब कानून और पुलिस डर खत्म खुलेआम दुकाने लूटी जा रही हैं मोटरसइकिल पर खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे लुटेरे।जानकारी के अनुसार, दो लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। एक बदमाश ने बाहर बाइक स्टार्ट हालत में रखी,जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुस गया। इसके बाद बाहर खड़ा बदमाश भी अंदर आया और दोनों ने मिलकर दुकानदार को काउंटर के पास पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों ने दुकानदार के गले पर नुकीली वस्तु रखकर उसे डराया और काउंटर में रखी नकदी निकाल ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को कुर्सी से गिरा दिया और दोनों हाथों में नकदी लेकर मौके से फरार हो गए

Related Articles

Back to top button