Sliderपंजाब

जालंधर नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में महिला की निकल गई चीख, जबरदस्त हड़कंप

जालंधर : जालंधर में आज बड़ा हादसा टल गया। दरअसल नगर निगम दफ्तर में अक्सर खराब रहने वाली लिफ्ट में आज फिर से एक महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर महिला और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।जानकारी के मुताबिक जालंधर से नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में चार साल की बच्ची के साथ महिला फंस गई। महिला अपनी माता के पेंशन को लेकर जानकारी हासिल करने आई थी।लिफ्ट में महिला और बच्ची की फंसे होने की खबर से नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया। महिला और बच्ची को लिफ्ट से निकालने के लिए निगम कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। लिफ्ट के दरवाजे को लोहे के सिब्बल की मदद से तोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button