Sliderअन्य राज्य

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी, लू की चपेट में आने से 1 युवक की मौत…1 की हालत गंभीर

PunjabKesari

झारखंड के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर है। आईएमडी रांची ने रांची समेत कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दुमका में लू की चपेट में आने से 1 युवक की मौत हो गई है जबकि 1 की हालत गंभीर है।मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के जिला नियंत्रण कक्ष के पास का है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण 2 युवक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान जरुवाड़ीह निवासी शिवकुमार मंडल के रूप में हुई, जो मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।उधर, आईएमडी झारखंड के निदेशक मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लू और गर्म हवा के थपेड़े अभी 3 मई तक देखने को मिलेंगे। उनका कहना है की ऐसे में दिन के 11 बजे से शाम के 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। इसके अलावा लोगों को गर्मी में हाइड्रेट रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button