
Sliderअन्य राज्य
झारखंड विधानसभा मार्च मामले में 500 अज्ञात छात्रों सहित 600 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुआ केस

रांची : छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान हुई उग्र झड़प को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है पुलिस ने कुल 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें 100 नामजद और 500 अज्ञात छात्र व अन्य प्रदर्शनकारी शामिल हैं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्ज एफआईआर में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 100 प्रमुख प्रदर्शनकारियों को नामजद किया गया है इसके अलावा 500 अज्ञात छात्रों व अन्य उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है



