
दिल्ली :दिल्ली के बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजकर 25 मिनट पर मिली जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखी गईं। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से तीन जले हुए शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घटना के कारणों व परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।