Sliderअंतराष्ट्रीय

टाइम्स स्क्वायर में बैंक ऑफ अमेरिका की VP की चाकू मारकर हत्या

न्यूयॉर्क : दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से हमला कर एक बहुत सीनियर मह‍िला बैंक अधिकारी की हत्या कर दी उस समय इलाके में हजारों पर्यटक मौजूद थे पुलिस के अनुसार, घटना के बाद हमलावर मह‍िला को पुल‍िस ने गोली मार दी मृतक की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी के रूप में हुई है एरिन पियासेंटी हाल मां बनी थीं और मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटी थीं वह 32 वर्षीय एग्जीक्यूटिव थीं लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से ग्रेजुएट पियासेंटि, बैंक ऑफ अमेरिका की बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ़्लिक्ट्स यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट थीं उन्होंने फोर्डहम लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री हासिल की थी और 2021 में अपने पति फ्रैंक पियासेंटि के साथ ग्रेजुएट हुई थीं फोर्डहम लॉ ने एक बयान में कहा कि उनकी मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है

Related Articles

Back to top button