
ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के डायरेक्टर रेव. फादर पीटर कावुमपुरम जी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर के बी. लिव( B. Lib) के छात्र विजय ने UGC-NET की परीक्षा पास कर ली है। इस स्टूडेंट ने UGC-NET की परीक्षा पास करके अपने कॉलेज और माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस मौके पर छात्र विजय ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने अपनी हायर एजुकेशन के लिए ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर को चुना। कॉलेज का मैनेजमेंट और फैकल्टी हमेशा स्टूडेंट्स की भलाई के लिए समर्पित है। हायर एजुकेशन के साथ-साथ यहां स्टूडेंट्स के ऑल-राउंड डेवलपमेंट और उनकी स्किल्स के डेवलपमेंट के लिए कई मौके दिए जाते हैं। कॉलेज में जहां स्टूडेंट्स जिम की सुविधा लेकर फिजिकली फिट होते हैं, वहीं कॉलेज के टैलेंटेड टीचर्स, मॉडर्न लैब्स और लाइब्रेरी की सुविधाओं से स्टूडेंट्स का दिमागी विकास भी होता है। इस मौके पर ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के डायरेक्टर रेव. फादर पीटर कवुमपुरम जी, असिस्टेंट डायरेक्टर रेव. फादर एंथनी जोसेफ जी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय पराशर, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड साइंसेज की विभागाध्यक्ष नेना और सभी टीचर्स ने छात्र विजय को हार्दिक बधाई दी और सम्मानित किया ।