Sliderपंजाब

मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जन देव नगर में पेट्रोल पंप पर लगी आग

जालंधर: पेट्रोल पंप पर आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जन देव नगर में एचपी पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में आग लग गई। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद 1 व्यक्ति ने आग बुझाने वाले यंत्र से आग पर काबू पाया। सूत्रों अनुसार एक बार पहले भी पंप पर बाइक को आग लगी थी। घनी आबादी के बीच पेट्रोल पंप पर हुए हादसे को लेकर लोग बहुत डरे और सहमे हुए हैं। लोगों की मांग है कि इस पेट्रोल पंप को जल्द से जल्द घनी आबादी से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। लोगों का कहना है कि इस संबंध में वह डिप्टी कमिशनर को मांग पत्र देकर अपनी समस्या अवश्य बताएंगे।

Related Articles

Back to top button