Sliderपंजाब

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पत्रकार, संत निरंजन दास को दी पदम् श्री मिलने की बधाई

जालंधर। डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास को पदम् श्री मिलने पर उन्हें बधाइयों का मिलना जारी है। इसी कड़ी में पत्रकार भाईचारे के भी लोग उन्हें मुबारकवाद देने पहुंचे।

इस मौके पर संत निरंजन दास महाराज जी को अशोक कुमार जी, गीता वर्मा, सीके जस्सी, राजकुमार चड्ढा, गुरवीर विर्दी, अमरजीत बिरदी आदि ने एक स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनसे आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास महाराज जी ने इस मौके पर कहा कि यह सम्मान मिलने पर उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ गईं हैं।

सनद रहे डेरा हमेशा से ही लोगों को जात-पात, ऊँच-नीच से ऊपर उठकर समता, बंधुत्व और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता आया है।

वर्तमान संत निरंजन दास महाराज जी और इससे पहले के संत भी अपने पूरे जीवन काल में आध्यात्मिक मार्गदर्शन, त्याग, समाज सेवा और मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव से कर्म करते आये हैं।

Related Articles

Back to top button