Sliderअन्य राज्य

ढाबा मालिक पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के समीप पुलघराट में स्थित ढाबा मालिक पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ढाबा मालिक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं।इनकी पहचान आजम और अजमल के रुप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के किराये के कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है

Related Articles

Back to top button