Sliderअन्य राज्य

तमिलनाडु के CM आवास को मिली बम से उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु : आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के आवासों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आते ही खुफिया एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री आवास को इस तरह का खतरा मिला हो। बता दें कि जुलाई के महीने में भी सीएम आवास को बॉम्ब थ्रेट मिला था जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी। धमकी मिलने की खबर आते ही तुरंत बॉम्ब स्क्वाड और खोजी कुत्तों की टीम को दोनों परिसरों पर तैनात कर दिया गया। दोनों ही आवासों पर विस्तृत जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button