Sliderराष्ट्रिय

दुनिया में फिर बढ़ने लगा कोरोना के नए रूपों का खतरा

दिल्ली: दुनिया में कोरोना के नए रूपों का खतरा फिर बढ़ने लगा है। ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट JN.1 ने कई देशों में तेजी से संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है। भारत में यह नया नहीं है, लेकिन अब संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र में इस वेरिएंट के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। वहीं आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी हाल ही में नए संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से एक का ट्रैवल इतिहास तक नहीं है।आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय लड़की, जिसे मलेरिया था, कोविड के लक्षण दिखने पर जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह मामला खास इसलिए भी है क्योंकि लड़की ने हाल ही में कहीं यात्रा नहीं की थी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे आइसोलेट किया गया है।राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथ धोना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी बताया गया है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button