Sliderपंजाब

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ”मध्यम” श्रेणी में पहुंची

दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया। वहीं, आईसीएआर के अनुसार, छह राज्यों में पराली जलाने की 19 घटनाओं का पता चला, जिनमें पंजाब और उत्तर प्रदेश में सात-सात घटनाएं शामिल हैं। आईसीएआर के अनुसार, बुधवार को उपग्रहों के जरिये पता लगाई गई पराली जलाने की 19 घटनाओं में से चार मध्यप्रदेश और एक हरियाणा में दर्ज की गई।आंकड़ों के अनुसार, 15 से 30 सितंबर के बीच छह राज्यों में पराली जलाने की कुल 114 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें पंजाब में 59, उत्तर प्रदेश में 32, मध्यप्रदेश में 17, हरियाणा में तीन, राजस्थान में दो और दिल्ली में एक घटना शामिल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पांच दिनों तक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहने के बाद बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 एक्यूआई को ‘अच्छा’ 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

Related Articles

Back to top button