नई दिल्ली: मालवीय नगर इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सरकार अब एक्शन में है हौज रानी स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली है मरने वालों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं इस खौफनाक हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है पुलिस ने फरार चल रहे होटल के मालिक लवकेश बजाज को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया है दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जॉइंट कमिटी का गठन भी किया गया है इस कमिटी में डीएम, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और पावर डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल हैं ये टीम कल से पूरी दिल्ली में अवैध संपत्तियों का सघन इंस्पेक्शन शुरू करेगी मालवीय नगर में ऐसी अठारह संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है इन पर बहुत जल्द सीलिंग की बड़ी कार्रवाई हो सकती है