अन्य राज्य

दिल्ली में  नवरात्रि के दिनों में कुट्टू का आटा खाना कई लोगों को भारी पड़ा

         दिल्ली :दिल्ली में  नवरात्रि के दिनों में कुट्टू का आटा खाना कई लोगों को भारी पड़ गया। यह घटना   जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों में 150 से 200 लोग अचानक बीमार हो गए। इन सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी  के अनुसार 23 सितंबर की सुबह करीब 6:10 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि कुट्टू का आटा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने उस दुकानदार को घेर लिया जिससे उन्होंने आटा खरीदा था। दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला डीसीपी  ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फूड विभाग को इसकी जानकारी दी और दुकानदारों को भी सतर्क रहने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button