Sliderपंजाब

जालंधर भाजपा शहरी कार्यकर्त्ताओं ने अश्वनी शर्मा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर जोश की लहर में पटाखे फोड़ और लड्डू बाट कर जशन मनाया

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पठानकोट के विधायक श्री अश्वनी शर्मा जी को पंजाब प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर ज़िला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखें फोड़ आतिशबाजी भी की।इस मौके भाजपा जिला पदाधिकारीयों और कार्यकताओं ने अश्वनी शर्मा के अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।इस अवसर पर केडी भंडारी ने अश्वनी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी वर्करों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि शर्मा जी प्रदेश के हर कार्यकर्त्ता की पहली पसंद है।इस मौके राकेश राठौर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं मे उत्साह भाजपा को प्रचंड बहुमत की तरफ़ लेकर जायेगा।उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा जी का पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ज़मीनी स्तर का है और आज हर कार्यकर्त्ता खुशी से झूम उठा है।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि अश्वनी शर्मा पंजाब में भाजपा के नये युग की नीव रखेंगे और पूरे प्रदेश में उनके अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा जगी है और आने वाले समय में पार्टी मजबूती के साथ पंजाब में 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। इस मौके राजेश कपूर ने कहा कि अश्वनी शर्मा का मिलनसार रवैया,दूरदर्शी सोच और कर्मठता वाली कार्यशैली पूरे प्रदेश में आप और कांग्रेस के झूठ का अंत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता ही पार्टी की नींव है और उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहरायेगी।इस मौके प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और जगबीर बराड़,जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, और अमरजीत सिंह गोल्डी,राजेश कपूर,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी अटवाल,रमन पब्बी, सुभाष सूद,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा, विनीत धीर,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल,प्रमोद कश्यप,सनी शर्मा,मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा,कुलवंत शर्मा,आशीष सहगल,गुरप्रीत विक्की,मनीष बल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button