Sliderअन्य राज्य

दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट

दिवाली के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। तीसरे दिन भी सोने का भाव नीचे गया और पिछले तीन दिनों में 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम ₹290 तक सस्ता हुआ है। वहीं, धनतेरस पर 18 अक्टूबर को भी 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम ₹1,910 कम हुआ था। आज दिल्ली में 24 कैरट सोना ₹10 घटकर ₹1,30,720 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना ₹10 कम होकर ₹1,19,840 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद आज दिल्ली में चांदी के भाव थोड़े कम हुए हैं। एक दिन पहले यह ₹8,000 प्रति किलो घट चुकी थी, वहीं आज इसमें और ₹100 की नरमी देखी गई है। इस समय दिल्ली में चांदी ₹1,63,900 प्रति किलो के भाव में मिल रही है। देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव कायम है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,81,900 प्रति किलो बिक रही है।

Related Articles

Back to top button