SliderUncategorizedपंजाब

धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर की कमेटी को 2 लाख रुपये की अनुदान राशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का विशेष सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देते हैं, इसलिए इन संस्थाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मंत्री भगत ने कहा कि मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं में आने वाली संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों तथा धार्मिक संस्थाओं के लिए सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सन्नी अत्रि, कमलजीत, बिशन सिंह, ब्लाक प्रधान वरुण सज्जन, ब्लाक प्रधान भारत भूषण काका सहित अन्य सदस्यों ने मंत्री मोहिंदर भगत को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि मंत्री मोहिंदर भगत हमेशा क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और जनहित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मंदिर कमेटी सदस्य, स्थानीय निवासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button