Sliderअन्य राज्य

ट्रेनिंग सेंटर में मेनिंगोकोकल संक्रमण के संदिग्ध मामलों के बाद दो अग्निवीर प्रशिक्षुओं की गई जान

मेघालय: मेघालय के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक बैक्टीरिया ने दस्तक दी है। शिलांग स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में मेनिंगोकोकल संक्रमण के संदिग्ध मामलों के बाद दो अग्निवीर प्रशिक्षुओं की जान चली गई है। इस दुखद घटना ने स्वास्थ्य विभाग को हिलाकर रख दिया है, जिसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर दी है। ट्रेनिंग सेंटर में अचानक कुछ जवानों में संक्रमण के लक्षण देखे गए, जिनमें से दो की स्थिति तेजी से बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई। चूंकि यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है, इसलिए प्रशासन ने इसे ‘इमरजेंसी’ की तरह लिया है। फिलहाल East Khasi Hills जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है।मृतकों और संदिग्धों के संपर्क में आए हर व्यक्ति की पहचान की जा रही है। संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों को तुरंत अलग कर दिया गया है। प्रभावित सैन्य परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटाणुशोधन किया जा रहा है। जो लोग जोखिम में हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर दवाएं दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button