Sliderपंजाब

नया साल चढ़ते ही हुआ हादसा , 4 गाड़ियों की हुई टक्कर

टांडा उड़मुड़ : जहां हर कोई नए साल का जश्न मना रहा था, वहीं पंजाब के हाईवे पर एक के बाद एक 4 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इन हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर देर रात एक ट्रॉली पराली लेकर जा रही थी। गांव कुराला के पास उक्त ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान इसी जगह पर एक ट्रक ने 3 कारों को टक्कर मार दी। सुबह-सुबह इन वाहनों को सड़क से हटाने के लिए JCB मशीन मंगवाई तो एक कार JCB मशीन से टकरा गई।

Related Articles

Back to top button