Sliderराष्ट्रिय

पीएम मोदी और द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

दिल्ली: जैसे ही रात 12 बजे भारत समेत पूरी दुनिया नए साल 2025 का जश्न मनाने में डूब गई। नव वर्ष के स्वागत का यह सिलसिला दुनिया भर में विभिन्न सांस्कृतिक अंदाज में जारी है जहां हर देश अपने खास तरीके से इस खास दिन को मनाता है। वहीं नए साल 2025 की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा, “2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 सभी के लिए खुशी, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए। साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट होकर भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से नवीनीकरण करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button