Sliderदोआबापंजाब

निष्काम सेवा वेलफेयर सोसायटी एवं उपराला सामाजिक संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया

जालंधर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निष्काम सेवा वेलफेयर सोसायटी एवं उपराला सामाजिक संघ द्वारा काउंसलर निवास पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से काउंसलर चंद्रजीत कौर संधा, निष्काम सेवा सोसायटी की प्रधान किरण नागपाल, योग गुरु गुरप्रीत कौर, संगीता भसीन, मनदीप कौर, शिल्पी, कमलजीत टक्कर, नीरू गुप्ता, पूनम, बलविंदर कौर, अंजू हांडा, श्रुति, सीमा, अंजू, सुनीता खुराना, तृषा, पलक, कोमल टंडन, परमजीत कौर तथा कमलजीत कौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर योग गुरु गुरप्रीत कौर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने योगाभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में चंद्रजीत कौर संधा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने का संकल्प लिया

Related Articles

Back to top button