Sliderपंजाब

गेजा राम वाल्मिकी को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की उठी मांग

 

वाल्मिकी मजहबी सिख समुदाय के विभिन्न संगठनों ने सुनील जाखड़ से मुलाकात कर मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

चंडीगढ़, 9 अप्रैल ( ): आज वाल्मिकी मजहबी सिख समाज के विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में मिला, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की तथा आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा दलित समुदाय के साथ किए गए धोखे और अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पावन वाल्मिकी तीर्थ कमेटी अमृतसर के शशि गिल ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में पावन वाल्मिकी तीर्थ कमेटी अमृतसर के शशि गिल के अलावा डॉ. अंबेडकर भलाई मंच के ओम प्रकाश अनार्य, सेंट्रल वाल्मिकी सभा इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर चानो, यूथ अध्यक्ष एडवोकेट राहुल आदिया, डॉ. बीआर अंबेडकर एजुकेशन मूवमेंट के एडवोकेट नरेश गिल, सृष्टिकर्ता आदि वाल्मिकी एजुकेशन फाउंडेशन के शीतल आदिवंशी, यूथ अध्यक्ष लुधियाना रमन सिद्धु, रमन मट्टू रोपड़ आदि उपस्थित थे।

वाल्मिकी मजहबी सिख और दलित समाज के नेताओं ने कहा कि गेजा राम वाल्मिकी जो कि लंबे समय से वाल्मिकी मजहबी सिख और दलित समाज की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। उनके समाज के प्रति कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से दलित समुदाय के नेता गेजा राम वाल्मिकी को लोकसभा फतेहगढ़ साहिब से भाजपा का टिकट दिए जाने की मांग की गई। सभी ने सहमति जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से कहा कि गेजा राम वाल्मिकी जो कि लंबे समय से बिना किसी पद तथा जिम्मेदारी के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह लंबे समय से समाज की सेवा कर रहे हैं, उन्हें यह सेवा जारी रखनी चाहिए और लोकसभा फतेहगढ़ साहिब का चेहरा बनकर भारत की सबसे बड़ी पंचायत में अपने दलित समुदाय का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने दलित समाज के लिए बहुत कुछ किया गया है और अब दलित समाज एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और तीसरे बार केंद्र में बनने जा रही भाजपा सरकार में योगदान देने के लिए तैयार है।

हरदेव सिंह उभ्भा, प्रदेश मीडिया सचिव, भाजपा पंजाब
98785-49193
ईमेल:- bjppunjabpress.hardevubha@gmail.com

Related Articles

Back to top button