
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की दिवजोत कौर का राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद (आस्था शाखा), जालंधर द्वारा ‘पिरामिड कॉलेज,फगवाड़ा में आयोजित ‘श्री गुरु तेग बहादुर’ जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ में आठवीं कक्षा की छात्रा दिवजोत कौर ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में भाग लेते हुए मेधावी छात्रा दिवजोत कौर ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, आदर्शों और उनके महान बलिदान पर अपनी प्रभावशाली वाकपटुता का प्रदर्शन करते हुए प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने दिवजोत कौर की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली इतिहास और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी दिवजोत कौर के सार्थक प्रयासों की प्रशंसा की।



