करनाल: दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कंग के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई है। इसे लेकर कथित पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। एक मेसेज दिया है की ये जो तुम्हारा प्रबंधक लड़कियों का शोषण करता है तुम्हारे शो पर मिलकर उनका फायदा ले उन्हें इस्तेमाल करता है।ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान इसने हमारे पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया और गर्भवती करके ब्लॉक कर दिया है। हमे इसकी वही यात्रा के दौरान और भी बहनो की शिकायत आयी की इसने दिलजीत के नाम पर उनके साथ भी अश्लील व्याहवार किया।ये लोग इंसानियत भुला चुके है ये शायद। तुम हमारे देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व करना करते हो इसलिए इतनी नरमी से काम ले रहे है। हमने 2 बारी पहले प्यार से मेसेज भी लगवाया अब ये तीसरी चेतावनी है इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेगे। हमारा नेटवर्क सारी दुनिया मैं है तुम किसी भी देश मैं चले जाओ वहां मिल लेंगे एक बारी रिकॉर्ड चेक कर लेना हमे मजबूर मत करो सुधार जाओ। आत्मा तो तुमने छोड़ ही रखी है शरीर हम छुड़वा देंगे। अबकी बार बात ना मान ने की गलती करके देखो इसका नाम भी अनावृत करेंगे और तुम सबके घरों मैं घुसके तुम्हें बताएंगे एक बलात्कारी का साथ देने का अंजाम क्या होता है।