Sliderदोआबापंजाब

पंजाब की सभी 13 सीटों पर भाजपा की जीत में प्रमुख भूमिका निभायेगा एस.सी. मोर्चा : सरवटा

फगवाड़ा 18 अप्रैल (शिव कौड़ा) भाजपा एस.सी. मोर्चा जिला कपूरथला के उपाध्यक्ष लक्की सरवटा ने पंजाब में इस बार अकेले अपने बलबूते पर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा की जीत की संभावनाओं को लेकर आज यहां वार्तालाप में कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवाई में पिछले दस साल के दौरान जो काम किये हैं उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। इतना ही नहीं बल्कि सभी चैनलों के सर्वे भी भाजपा की भारी बहुमत से केन्द्र की सत्ता में वापिसी  का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह पंजाब की जनता भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर इस बार भाजपा का प्रदर्शन आश्चर्यजनक होगा। भाजपा की भारी भरकम जीत में एस.सी. मोर्चा प्रमुख भूमिका निभायेगा क्योंकि मोदी सरकार ने एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. समाज को जो सम्मान दिया है वह पहले किसी भी सरकार के शासन में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान अब विपक्षी दलों की चालों को समझने लगा है। बेशक लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार किसानों को फिर से भडक़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा संविधान को बदले जाने संबंधी की जा रही बयानबाजी को झूठ की राजनीति बताया और कहा कि संविधान को यदि खतरा है तो वह कांग्रेस पार्टी से है। देश की जनता जानती है कि आपातकाल के दौरान किस तरह संविधान के साथ कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन सरकार ने खिलवाड़ किया था।

Related Articles

Back to top button