Sliderपंजाब

पंजाब के इस जिले में बसों के रूट हुए बंद, मची हाहाकार

तरनतारन : तरनतारन के अधीन पड़ते गांव कक्क कंडियाला में रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास के मैरिज पैलेस मालिकों व बस मालिकों को लाखों का नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि इस भारी नुकसान को अपनी आंखों से देखते हुए भी प्रशासन नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सर्विस लेन बनाने के आदेश जारी नहीं कर रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्टर शुबेग सिंह धुन ने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण तरनतारन से अमृतसर, तरनतारन से झबाल तथा तरनतारन से शबाजपुर व भिखीविंड जाने वाले बस रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों के बंद होने से ट्रांसपोर्ट का कारोबार ठप्प हो गया है।

Related Articles

Back to top button