Sliderदोआबापंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के पिता पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन आज शाम होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (उदय दर्पण):  पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का अकस्मात निधन हो गया है। वीरवार तड़के सुबह मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी सांझा की कि उनके पिता का अचानक देहांत हो गया है। वह इस नश्वर संसार को अलविदा कह कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। बिछड़ी देह का अंतिम संस्कार आज यानी वीरवार शाम 5 बजे बस्ती शेख स्तिथ श्मशान घाट (मॉडल हाउस रोड) पर किया जाएगा। इस दुःखद खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर फायद गई है। इस दुःख की घड़ी में उदय दर्पण परिवार सहित शहर की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार संग संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button