Sliderपंजाब

लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भेंट की 100 सिलाई मशीनें*

लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान प्रभजोत सिद्धू कीअगुवाई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लायंस भवन में सिलाई मशीनें वितरिण कार्यक्रम आयोजित किया।प्रधान प्रभजोत सिध्धू ने आए हुए मुख्य मेहमान व सदस्यगण का स्वागत किया।मुख्य मेहमान जिला गवर्नर ईलेक्ट जी एस भाटिया,शुभ आरंभ अधिकारी एम सी सी ईलेक्ट अमृतपाल सिंह जंडू,विशेष अतिथि गुरनाम सिंह भारज,स्पेशल गेस्ट अबैंडसर आफ गुडविल जे बी सिंह,गेस्ट ऑफ ऑनर उप गर्वनर प्रथम राजीव खोसला,प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरभजन सिंह सैनी थे।सभी लायंस लीडर व मुख्य मेहमान भाटिया साहब ने आपने संबोधन में लायंस क्लब जालंधर की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100सिलाई मशीनें बांटकर रोज़गार मुहैया करवाना एक सराहनीय प्रयास है।जेबी सिंह चौधरी ने कहा कि लायंस भवन में पर्मांनेंट प्रोजेक्ट सिलाई कोर्स व ब्यूटीपार्लर कोर्स करवाना भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही एक प्रयास है,सिलाई कोर्स व ब्यूटीपार्लर कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट भेंट किए।प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरभजन सिंह सैनी ने सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर,रूपी भारज, ईलेक्ट प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,पूर्व प्रधान डॉक्टर पीजे एस अनेजा,दिनेश शर्मा,जेपीएस सिध्धू,मनीष चोपड़ा,उप प्रधान सतबीर भाटिया,सचिव परमजीत सैनी,जॉइंट सचिव जगन नाथ सैनी,अरुण विशिष्ट, पीआरओ सुरिंदर सिंह,मीडिया साहिल अरोड़ा,लांयन सरवन कुमार अग्रवाल,एम ऐल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,गुलशन अरोड़ा,मोहित सलूजा,गुरदीप सिंह ठुकराल,रमेश कुमार कश्यप,सुरेंद्र पुजारा,सेवा सिंह,बलकार सिंह सैनी,खुशपाल सिंह,राकेश खिल्लन,जसवंत सिंह, व अन्य सदस्य व महिलाएं उपस्थित हुई।

Related Articles

Back to top button