Sliderपंजाब

पंजाब में बड़ी वारदात! दोधी की गोलियां मार कर हत्या

अमृतसर: जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव तारागढ़ तलावां में एक दोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह उस समय रोजाना की तरह दूध डालकर लौट रहा था। रास्ते में उसकी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़ के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस मौके पर गांव के लोगों ने बातचीत करते हुए बताया कि वह अपनी दुकान से अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में कुलबीर सिंह की कार देखी जिसमें उसका शव पड़ा हुआ था और उसे गोलियां लगी हुई थीं। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और उनके द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है।

 

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए थाना जंडियाला गुरु के डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम कुलबीर सिंह है और वह धाकड़ गांव का रहने वाला है। वह दूध बेचने का काम करता है और गुरुवार शाम को वह गांव तारागढ़ तलावां के घरों में दूध डालकर घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है।

Related Articles

Back to top button