

*जालंधर*: भाजपा की पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संगरूर में आयोजित की गई। बैठक में पंजाब प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया के साथ पंजाब भाजपा के सचिव अमरजीत सिंह अमरी एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी और जनता का मान सरकार से मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। जनता ने मालवा, माझा, दोआबा सभी क्षेत्रों में सीटें जीतनी हैं और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जानी हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इसी ऊर्जा से भाजपा जीत हासिल करेगी। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब में नशा रोकने के दावे करने वाली आप सरकार के सभी दावे फेल साबित हुए हैं और प्रदेश में आप सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।


