SliderUncategorizedपंजाब

महामंत्री इंजी.चंदन रखेजा ने दिल्ली मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को दी बधाई।*

जालंधर सेंट्रल मंडल के महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रेखा गुप्ता को दी बधाई देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी और रेखा गुप्ताही दिल्ली की रूपरेखा बदलेंगी। चंदन रखेजा ने कहा कि दिल्ली समेत कई राज्यों में भाजपा की जीत में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि वह महिला नेतृत्व को बढ़ावा दे रही है और इससे पहले भी राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी को एन.डी.ए द्वारा अपना समर्थन दिया था। महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा ने कहा कि भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण महज एक नारा नहीं बल्कि असल मायने में महिला सशक्तिकरण को पूरा करने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है और दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नारी शक्ति के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रखेजा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और झूठ एंव बदहाल दिल्ली की जगह अब भाजपा के नेतृत्व में बेमिसाल दिल्ली बनकर रहेगी।

Related Articles

Back to top button