

जालंधर: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब भर में माहौल गर्माया हुआ है। परिवार द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि इंसाफ की मांग कर रही जस्टिस कमेटी द्वारा 19 अक्टूबर को पूरे पंजाब में आप विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद मानसा में दशहरा न मनाने का फैसला भी लिया गया है। दशहरा कमेटी के अनुसार पुतले तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन शहर में शोक के माहौल को देखते हुए इस बार उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। कमेटी का कहना है कि झोटा की मौत से शहर के लोगों में दुख है। इसी को ध्यान में रखते हुए दशहरा नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है।



