Sliderपंजाब

पराली जलाने के मामले मे ये जिला सबसे आगे

जालंधर: पंजाब में धान की कटाई शुरू होते ही पराली जलाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अब इन मामलों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को 5 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार तक 70 मामले सामने आए थे। इस तरह कुल मामलों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।बता दें कि, अमृतसर जिले में पराली जलाने के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। अकेले अमृतसर जिले से 43 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद पटियाला और तरनतारन में 9-9 घटनाएं दर्ज हुई हैं। हालाकि हैरानी की बात ये है कि जांच में यह बात सामने आई है कि 30 से 40 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें वास्तव में पराली जलाने की घटना हुई ही नहीं।

Related Articles

Back to top button